Search

 
 
 

Ranchi News : SDO ऑफिस में बवाल, वकीलों पर सरकारी कर्मी से मारपीट व जातिसूचक गाली देने का आरोप

रांची समाहरणालय स्थित एसडीओ ऑफिस के कमरा नंबर 2011 में आज जमकर बवाल हुआ है. अनुमंडल कार्यालय सदर में कार्यरत एक सरकारी कर्मी ने कुछ अधिवक्ताओं (वकीलों) पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाया है.
 

Ranchi :  रांची समाहरणालय स्थित एसडीओ ऑफिस के कमरा नंबर 2011 में आज जमकर बवाल हुआ है. अनुमंडल कार्यालय सदर में कार्यरत एक सरकारी कर्मी ने कुछ अधिवक्ताओं (वकीलों) पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाया है.

 

मामले को लेकर पीड़ित कर्मी महेंद्र कुमार दास ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में महेंद्र ने बताया है कि वह अनुमंडल कार्यालय सदर में जाति प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों का निष्पादन करते हैं.

 

1 मई को मोनालिसा नामक अधिवक्ता उनके कार्यालय पहुंचीं. जाति प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन में मूल दस्तावेज की कमी होने पर उन्होंने उनसे आवश्यक कागजात जमा करने को कहा. आरोप है कि इस बात पर अधिवक्ता नाराज हो गईं और उन्हें धमकी देते हुए मारपीट करने लगी.

 

पीड़ित कर्मी का आरोप है कि अगले दिन 2 मई को करीब 12:30 बजे मोनालिसा 5-6 अन्य अधिवक्ताओं के साथ कार्यालय पहुंचीं और उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया. साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया.

 

घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी और मोबाइल में सुरक्षित होने का दावा किया गया है. महेंद्र कुमार ने बताया कि वह अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया गया.

 

पीड़ित कर्मी ने मोनालिसा, राजेश समेत अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले को एसडीओ कार्यालय के कर्मचारियों में गुस्सा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही