Search

हजारीबाग डबल मर्डर : पीड़ित परिवार से मिली अंबा प्रसाद, न्याय दिलाने का भरोसा

Hazaribagh : सिंदूर क्षेत्र में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने हजारीबाग कूद स्थित परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.
 
अंबा प्रसाद ने घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की.

उन्होंने कहा कि मृतक बच्चे तमन्ना और उसके छोटे भाई खिलौने एवं गुब्बारे बेचकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते थे. उनकी निर्मम हत्या से पूरे हजारीबाग में आक्रोश और शोक का माहौल है.

पूर्व विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है. दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूरों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है.

अंबा प्रसाद ने पीड़ित परिवार को आर्थिक और कानूनी सहायता दिलाने का भरोसा दिया. साथ ही कहा कि वे सरकार से परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग करेंगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बता दें कि सोमवार को हजारीबाग में दो बच्चों का शव बरामद किया गया था. दोनों आपस में भाई-बहन थे. एक का शव नाले से बरामद किया था जबकि दूसरे का शव कुएं में मिला था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही