Search

 
 
 

Baharagora News : सांड्रा पंचायत में माहवारी स्वच्छता को लेकर प्रभात फेरी आयोजित

माहवारी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने और स्वच्छता के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से मंगलवार को सांड्रा पंचायत में 'माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना' के तहत एक दिवसीय प्रभात फेरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.
 

Himangshu karan 

Baharagora : माहवारी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने और स्वच्छता के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से मंगलवार को सांड्रा पंचायत में 'माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना' के तहत एक दिवसीय प्रभात फेरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. 

 

इस दौरान मुखिया मीणा मुंडा, अनीता मुंडा, शिवानी मुंडा और सभी जल सहियाओं की उपस्थिति में ग्रामीण महिलाओं ने हाथों में जागरूकता से जुड़े स्लोगन की तख्तियां लेकर पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. 

 

मौके पर मौजूद विभाग की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सांटुआ ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि माहवारी 12-14 वर्ष से लेकर 45-50 वर्ष की आयु तक होने वाली एक पूरी तरह प्राकृतिक और सामान्य जैविक प्रक्रिया है, लेकिन आज भी समाज में इसे लेकर छिपी झिझक और कुप्रथाओं के कारण महिलाएं गंभीर संक्रमण का शिकार हो जाती हैं, जो कई बार जानलेवा तक साबित होता है.

 

 इसी समस्या से निजात दिलाने और वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 28 मई को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है जिसके तहत आयोजित इस सफल अभियान की सराहना पूरे क्षेत्र में की जा रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही