Search

Crime News: हजारीबाग में दो मासूम भाई-बहनों की हत्या से सनसनी

Hazaribagh: जिले में दो मासूम भाई-बहनों की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. कोर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार को पहले 14 वर्षीय किशोरी का शव सिंदूर पंचायत भवन के पास एक तालाबनुमा नाले से बरामद किया गया. इसके कुछ घंटे बाद उसी इलाके में उसके चार वर्षीय भाई का शव एक कुएं से मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. एक ही परिवार के दो बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.
 
जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे पिछले कई दिनों से लापता थे. परिजनों का कहना है कि बच्चों के गायब होने के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दे दी गई थी. परिवार की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम भी पुलिस को बताया गया था, लेकिन आरोप है कि शुरुआती स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया.

सोमवार सुबह किशोरी का शव नाले से मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसी बीच दोपहर में चार वर्षीय बच्चे का शव भी पास के एक कुएं से बरामद हुआ. इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.

परिजनों का आरोप है कि समय रहते पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो शायद दोनों बच्चों की जान बचाई जा सकती थी. वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. दो मासूमों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है, जबकि परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही