Search

रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मां-बेटे समेत तीन अरेस्ट

Ranchi: राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित करम चौक में छापेमारी कर पुलिस ने मां-बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से कुल 16.43 ग्राम ब्राउन शुगर की 159 पुड़िया, तीन स्मार्टफोन और 7,320 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.
 
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 31 मई को रोड नंबर-06, विद्यानगर, करम चौक इलाके में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई.

कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे अनिकेत अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में उसके पास से ब्राउन शुगर की 20 पुड़िया बरामद हुई, जिसका कुल वजन 2.05 ग्राम है.

अनिकेत से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली कुसुम चौबे और उनके पुत्र अंकुश चौबे को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान कुसुम चौबे के पास से 49 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका वजन 4.94 ग्राम पाया गया. वहीं अंकुश चौबे के पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका वजन 4.65 ग्राम है.

इसके अलावा आरोपियों के घर की तलाशी के दौरान अलमारी में रखे एक भूरे रंग के पर्स से भी 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका वजन 4.79 ग्राम है. पुलिस ने मौके से तीन स्मार्टफोन और 7,320 रुपये नकद भी जब्त किए हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही ब्राउन शुगर के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही