Bokaro News : बोकारो जिले के बेरमो इलाके में दो घरों में चोरी की वारदात हुई. पहली घटना रेलवे कॉलोनी निवासी बीरेंद्र सिंह के घर में हुई, जबकि दूसरी रीजनल कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास सत्यनारायण सिंह के घर में हुई. चोर दोनों घरों से आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया है.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, बीरेंद्र सिंह कुछ दिनों से जरूरी काम से बाहर गए हुए हैं. उनका क्वार्टर बंद था. चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया. पड़ोसियों ने बीरेंद्र सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी.
रीजनल कॉलोनी निवासी सत्यनारायण सिंह के घर से चोरों ने गहने और नकदी पर हाथ साफ किया. घटना के बाद से इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और इलाके में नशे की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

