Search

 
 
 

Ranchi News: रांची की इन सड़कों ने पकड़ी रफ्तार, बहू बाजार-पटेल चौक फ्लाईओवर का निर्माण 45% पूरा

Ranchi News: इटकी मोड़ से ब्रांबे रोड (NH-23) का निर्माण जून मे 48% से बढ़कर जुलाई में 60% पर पहुंच गया है, जबकि बहू बाजार-पटेल चौक फ्लाईओवर का काम 41% से बढ़कर जुलाई में 45% हो गया.
 
फ्लाईओवर, रांची

Ranchi News: राजधानी रांची के बहुचर्चित बहू बाजार-पटेल चौक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 45% पूरा हो गया. शहर के 8 निर्माणाधीन योजनाओं के काम में तेजी आई है, जबकि 7 सड़क परियोजनाएं पूरी तरह बनकर तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: 

इटकी मोड़ से ब्रांबे रोड (NH-23) का निर्माण जून मे 48% से बढ़कर जुलाई में 60% पर पहुंच गया है, जबकि बहू बाजार-पटेल चौक फ्लाईओवर का काम 41% से बढ़कर जुलाई में 45% हो गया. इसके अलावा जगन्नाथ मंदिर अप्रोच रोड व रिटेनिंग वॉल (65% से 75%), डी.ए.वी पुंदाग से डी.ए.वी हेहल 4-लेन (34% से 38%) और हॉलिडे होम से बोड़ियो रोड (30% से 33%) के निर्माण में भी आंशिक बढ़त दर्ज की गई है. 

 

हालांकि नेवरी विकास विद्यालय से नामकुम 4 - लेन आरओबी का निर्माण 82% पर रुका हुआ है, जबकि डीबडीह आरओबी से मेकन आरयूबी सड़क लगातार 85% पर ठप है. शहर का लेम - बरगैन - बोरिया मार्ग भी मात्र 42% काम के साथ अटका पड़ा है. इसके अलावा नामकुम-रांची आरओबी (28%) और एचईसी से रांची-गुमला एनएच 23 आरओबी (76%) के काम में एक प्रतिशत की भी बढ़ोतरी नहीं हुई. 

 

रांची अंचल की 7 परियोजनाएं पूरी तरह से तैयार (100% पूर्ण) हैं, जिनमें राजधानी रांची की प्रमुख सड़कें शामिल हैं. शहर के अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक 4 सड़कों का सरफेस रिन्यूअल (11.57 KM), नेपाल हाउस से रांची रेलवे स्टेशन अप्रोच रोड (2.57 KM), हरमू रोड से टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग (4.11 KM) और बड़गाईं से मेडिका रोड का काम पूरी तरह से पूरा हो चुका है.

 

इसके साथ ही रांची ग्रामीण का अप्रोच रोड (61% से 100%), खूंटी की बालो-ताती रोड (85% से 100%), तैमारा घाटी-दशम फॉल रोड (10 KM), गुमला की मालगो मोड़-पबाया तालाब सड़क (11 KM) और सिमडेगा की कुरडेग-करमडीहा रोड (11.85 KM) भी शत-प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही