Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार किया है. JMM ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए दूसरों पर मनगढ़ंत आरोप लगाने से बाज नहीं आते.
JMM ने बाबूलाल मरांडी की ओर इशारा करते हुए लिखा कि उनके मानसिक दीवालियापन का कारण BJP के नेतागण या खुद रघुवर दास बता सकते हैं. पार्टी ने यह भी कहा कि बाबूलाल को कान खोलकर सुनना चाहिए.

JMM की ओर से एक्स पर किया गया पोस्ट
JMM ने अपने पोस्ट में LAGATAR मीडिया की एक पुरानी खबर का भी हवाला दिया है. 9 अगस्त 2026 को प्रकाशित इस खबर का शीर्षक था- झारखंड में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार-02: बाबूलाल ने जिसे जबरन JPSC सदस्य बनाया वही निकला किंगपिन. जेएमएम ने कहा कि खबर में दावा किया गया था कि बाबूलाल मरांडी की अनुशंसा पर दिलीप प्रसाद को JPSC का सदस्य बनाया गया था और उन्हें नियुक्ति घोटाले का कथित किंगपिन बताया गया.
लगातार की खबर के अनुसार, दिलीप प्रसाद की नियुक्ति में राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव विजय शंकर दुबे के विरोध को नजरअंदाज किए जाने का भी उल्लेख था. इसी खबर को आधार बनाते हुए JMM ने बाबूलाल मरांडी से अपने पुराने फैसलों और उनसे जुड़े आरोपों पर जवाब देने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.