Bokaro News: बोकारो में एक बार फिर चोरी की घटनाओं ने पुलिस को चुनौती दी है. जहां हरला थाना क्षेत्र के रानी पोखर स्थित कंचन मोड़ के पास लक्ष्मी नारायण अपार्टमेंट में चोरी हुई है. चोरों ने बंद आवास को निशाना बनाकर उसमें रखे लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ किया. चोरों ने मुख्य दरवाजा समेत सभी दरवाजे के ताले तोड़ दिए.
इसे भी पढ़ें:
गृहस्वामी शुभम कुमार ने बताया कि उसकी मां कोडरमा रहती है. जहां वह झारखंड पुलिस में हवलदार के पद पर पोस्टेड है और शुभम कुमार दिल्ली रहते हैं. ऐसे में घर खाली था. पुलिस को पीड़ित ने आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. पीड़ित के मुताबिक तीन लाख रुपए की चोरी हुई है.
गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ कर DVR को उखाड़ ले गए. इस मामले में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि चोरी की खबर मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं. अब तक आवेदन पत्र नहीं मिला है. पीड़ित के बोकारो पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि चोरी कितने की हुई है अभी तक आंकलन नहीं किया जा सका है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

