Bokaro News : बोकारो के सेक्टर 4 स्थित सूर्य सरोवर तालाब में रहस्यमय ढंग से हजारों मछलियां मर गई हैं. आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया होगा या तालाब में अधिक प्रदूषण के कारण मछलियां मरी होंगी. कारण चाहे जो भी हो लेकिन हजारों मछलियों की मौत होने से इलाके में दुर्गंध फैल रही हैं जिससे बीमारियां फैलने की प्रबल संभावना दिख रही है.
इसे भी पढ़ें...
मालूम हो कि इस तालाब का उपयोग लोक आस्था का पर्व छठ पूजा में किया जाता है. उसी वक्त बोकारो स्टील प्रबंधन द्वारा इसकी सफाई करवाई जाती है. तालाब का पानी भी काफी प्रदूषित हो गया है. स्थानीय लालू यादव ने कहा कि तालाब में किसी ने या तो जहर डाल दिया है या प्रदूषण से मछलियां मरी होंगी.
दूसरी ओर महावीर मांझी ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के दिन सैकड़ों गाड़ियां इसी तालाब में धोई गई थी, इस दौरान डिटरजेंट का उपयोग किया गया था, ऐसे में किस कारण से मछलियों की मौत हुई है यह कहना मुश्किल है. यह जांच का विषय है.
बता दें कि इस तलाब की नीलामी भी नहीं हुई है, किसी ने मछलियों का जीरा अवैध रूप से डाल दिया है. मछलियों के मरने के बाद व्यवसाई और कुछ स्थानीय लोग मछली उठा ले गए जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेह है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

