Search

 
 
 

Bokaro News : DPS  के 3 छात्राओं को कराटे में जापानी डिप्लोमा के साथ मिला ब्लैक बेल्ट

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की प्रतिभाएं शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपनी चमक बिखेर रही हैं. इसी कड़ी में विद्यालय की तीन छात्राओं ने कराटे के राष्ट्रीय मंच पर अपने दमखम का परिचय देते हुए सर्वप्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट हासिल किया है.
 

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की प्रतिभाएं शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपनी चमक बिखेर रही हैं. इसी कड़ी में विद्यालय की तीन छात्राओं ने कराटे के राष्ट्रीय मंच पर अपने दमखम का परिचय देते हुए सर्वप्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट हासिल किया है.

 

 

पिछले दिनों में गोवा में आयोजित राष्ट्रस्तरीय शिविर के दौरान विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा भाव्या बिष्ट, सातवीं कक्षा की रिशिता राज शर्मा और नौवीं की छात्रा सैयाती साक्षी को जापानी डिप्लोमा प्रमाणपत्र के साथ-साथ 1 डान ब्लैक बेल्ट प्रदान किया गया. तीनों बेटियों ने गहन प्रशिक्षण, कड़ी मेहनत और मार्शल आर्ट में अपने जुनून की बदौलत चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ते हुए यह मुकाम हासिल किया.

 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य एवं खेल कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन डॉ. ए. एस. गंगवार ने उक्त छात्राओं को विशेष एसेंबली के दौरान खास तौर से सम्मानित किया. 

 

उन्होंने टेंशिनकान कराटेडो फेडरेशन जापान की ओर से निर्गत डिप्लोमा प्रमाण पत्र और 1 डान ब्लैक बेल्ट सुपुर्द कर उनका मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा-इन छात्राओं ने यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं. कराटे खेल के साथ-साथ विशेष रूप से लड़कियों की आत्मरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है. यह बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है. डीपीएस बोकारो कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध खेल कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सहयोग से अपने विद्यार्थियों को लगातार मार्शल आर्ट का सघन प्रशिक्षण दे रहा है.

 

 इसी का परिणाम है कि बच्चे लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं. इस मौके पर विद्यालय के वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण, उपप्राचार्या शालिनी शर्मा तथा एसोसिएशन के महासचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक शिहान खेदू गोराईं भी मौजूद रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही