Search

 
 
 

Bokaro News : दो बाइक के बीच टक्कर में तीन लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

रांची-बोकारो मुख्य मार्ग पर चरगी घाटी के समीप शनिवार को दो बाइक के बीच टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. इनमें दो की हालत गंभीर है. घायलों में रामगढ़ जिले रजरप्पा प्रोजेक्ट थाना क्षेत्र के बभनी निवासी दशय भोक्ता (50), गणेश भोक्ता (40) व राजेश भोक्ता (45) शामिल हैं.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में रांची-बोकारो मुख्य मार्ग पर चरगी घाटी के समीप शनिवार को दो बाइक के बीच टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. इनमें दो की हालत गंभीर है. घायलों में रामगढ़ जिले रजरप्पा प्रोजेक्ट थाना क्षेत्र के बभनी निवासी दशय भोक्ता (50), गणेश भोक्ता (40) व राजेश भोक्ता (45) शामिल हैं. घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है.

 

Uploaded Image

अस्पताल में इलाजरत घायल.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर चोट गड्ढा से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में तीनों घायल हो गए. दूसरी बाइक का चालक भागने में सफल रहा. सूचना मिलने पर पेटरवार पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पीसीआर वाहन से पेटरवार सीएचसी पहुंचाया. वहां चिकित्सा पदाधिकारी रिंकू आदर्श ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गणेश भोक्ता व राजेश भोक्ता को सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़ें


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही