Search

 
 
 

Bokaro News : दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल, भर्ती

Bokaro News : घायलों की पहचान बनगड़िया ओपी क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी अजीत राजवार (24), शंकर महतो (25) और लालजी प्रसाद महतो (26) के रूप में हुई है. अजीत राजवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, शंकर महतो और लालजी प्रसाद महतो का इलाज बिजुलिया स्थित अस्पताल में चल रहा है.
 
घायल युवक
  • एक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती; दो घायलों का बिजुलिया में चल रहा इलाज

Bokaro News : चास-तलगड़िया मुख्य पथ पर बिनोद चौक और कुआं मोड़ के बीच सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

घायलों की पहचान बनगड़िया ओपी क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी अजीत राजवार (24), शंकर महतो (25) और लालजी प्रसाद महतो (26) के रूप में हुई है. अजीत राजवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, शंकर महतो और लालजी प्रसाद महतो का इलाज बिजुलिया स्थित अस्पताल में चल रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, अजीत राजवार बाइक संख्या जेएच-09बीएच-2437 से नवाडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान शंकर महतो और लालजी प्रसाद महतो पल्सर बाइक संख्या जेएच-09एडब्ल्यू-7496 से बाटबिनोर से चास की ओर जा रहे थे. बिनोद चौक और कुआं मोड़ के बीच दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.

 

हादसे की सूचना मिलते ही चास मुफस्सिल थाना और सियालजोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. पुलिस ने दुर्घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही