Search

 
 
 

Bokaro News: बोकारो में चलाया गया तंबाकू मुक्त युवा अभियान, दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

Bokaro News: डॉ. करुणामय ने कहा कि तंबाकू चाहे धूम्रपान के रूप में हो या धुआं रहित रूप में, हर प्रकार से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. तंबाकू सेवन से टीबी का खतरा लगभग ढाई गुना बढ़ जाता है. उन्होंने युवाओं से तंबाकू से दूर रहने की अपील करते हुए बताया कि BGH के ओपीडी नंबर 9 में तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श एवं सहायता उपलब्ध है.
 
तंबाकू के खिलाफ जागरूकता अभियान

Bokaro News: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत शुक्रवार को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली, शपथ कार्यक्रम एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया. रैली को डॉ. बी.बी. करुणामय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.


इसे भी पढ़ें:


इस अवसर पर डॉ. करुणामय ने कहा कि तंबाकू चाहे धूम्रपान के रूप में हो या धुआं रहित रूप में, हर प्रकार से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. तंबाकू सेवन से टीबी का खतरा लगभग ढाई गुना बढ़ जाता है. उन्होंने युवाओं से तंबाकू से दूर रहने की अपील करते हुए बताया कि BGH के ओपीडी नंबर 9 में तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श एवं सहायता उपलब्ध है.


अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर. के. गौतम ने बताया कि तंबाकू में निकोटीन, टार, कार्बन मोनोऑक्साइड, बेंजीन, आर्सेनिक एवं अमोनिया जैसे हानिकारक रसायन पाए जाते हैं, जो हृदय, फेफड़े एवं शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं. उन्होंने युवाओं से तंबाकू से दूर रहकर स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की अपील की.


वहीं, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, बोकारो के जिला परामर्शी मोहम्मद असलम ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है. युवाओं को साथियों के दवाब एवं शौक में तंबाकू सेवन की शुरुआत करने से बचना चाहिए. उन्होंने सभी से स्वयं तंबाकू से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक कर तंबाकू मुक्त बोकारो के निर्माण में सहयोग करने की अपील की.


कार्यक्रम में डॉ. संतोष, डॉ. तृप्ति, डॉ. दीपक, डॉ. अनिल, डॉ. इंद्रनील, डॉ. अमरेंद्र, डॉ. प्रियंका, सिस्टर नीलिमा एवं सिस्टर ज्योति छोटेलाल दास दिनेश कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही