Bokaro News : बोकारो के जैप 4 स्थित शहीद स्मारक पर आज देश के उन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने देश और राज्य के लिए अपनी शहादत दी है. मौके पर पहुंचे जैप 4 के डीएसपी ने सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के 154 पुलिसकर्मी शहीद हो गए जिनके त्याग व समर्पण से आज हम सुरक्षित हैं.
इन शहीद परिवारों के प्रति भी सहानुभूति की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा शहीदो को आज नमन किया जा रहा है.वहीं पुलिस संस्मरण दिवस पर पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ.संस्मरण दिवस पर पुलिस लाइन में बीर शहिद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई.
वहीं शहीद परिवारों को पौधा, अंगवस्त्र, देकर सम्मानित किया गया. मौके पर उपस्थित चास एएसपी वेदांत शंकर ने परिजनों की समस्याओं को भी सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया. मालूम हो कि देश के 154 पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे जिन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार, सीसीआर डीएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

