Bokaro News : बोकारो जिले के माराफारी थाने की पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर टीम ने बाम्बे मोटर्स बजरंगबली ट्रांसपोर्ट के पास छापेमारी की. पुलिस को देख वहां मौजूद लोग भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया.
इसे भी पढ़ें
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज शर्मा व छोटू कुमार महतो उर्फ छोटका कोचर के रूप में हुई है. पूछताछ में उनलोगों ने पिछले अगस्त में बजरंगबली ट्रांसपोर्ट से 10 पीस लोहे की चादर चोरी कर लेने की बात स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर उक्त चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, 10 पीस लोहे की चादर और एक मोबाइल बरामद किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

