Search

 
 
 

Bokaro News : BPSCL में संविदा कर्मी की मौत के बाद BGH में हंगामा, नौकरी व मुआवजे की मांग

पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (बीपीएससीएल) के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत एक संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गुरूवार को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में जमकर हंगामा हुआ.
 

Bokaro : पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (बीपीएससीएल) के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत एक संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गुरूवार को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में जमकर हंगामा हुआ. मृतक की पहचान 30 वर्षीय शिव शंकर हेम्ब्रम के रूप में हुई है, जो प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था.

 

घटना के बाद मृतक के परिजन और मजदूर बड़ी संख्या में बीजीएच पहुंच गए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया. हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में आवागमन प्रभावित हो गया और मरीजों तथा अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिटी डीएसपी राजीव रंजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया. मृतक के परिजनों ने बीपीएससीएल में स्थायी नौकरी और उचित मुआवजे की मांग उठाई है.

 

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि शिव शंकर हेम्ब्रम की मौत शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई. उनका कहना है कि प्लांट के एक पाइप के अंदर भीषण गर्मी के बीच उनसे काम कराया जा रहा था, जिसके दौरान यह हादसा हुआ.

 

हालांकि, अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. वहीं, इस घटना को लेकर बीपीएससीएल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही