Search

 
 
 

Bokaro News : पेटरवार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News: एसडीपीओ रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा और कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार की संयुक्त कार्रवाई में दोनों थाना क्षेत्रों से चोरी गईं 17 बाइक बरामद की गईं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ.
  • चोरी की 17 बाइक बरामद

Bokaro News : बोकारो जिले के पेटरवार थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक बरामद की गई हैं. यह जानाकीर एसडीपीओ रवीन्द्र कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में दी.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने बताया कि पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा और कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार की संयुक्त कार्रवाई में दोनों थाना क्षेत्रों से चोरी गईं 17 बाइक बरामद की गईं. दोनों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पेटरवार-कसमार के राजा तालाब के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे वाहन जांच अभियान चलाया जा रह था. उसी दौरान कसमार से पेटरवार की ओर बाइक से आ रहे दो युवक पुलिस को देख कर भागने लगे. जवानों उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया.


बाइक के कागज मांगने पर पता चला की गाड़ी चोरी की है. पुलिस ने उन्हें थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ की, तो गिरोह का खुलासा हुआ. उनकी निशानदेही पर गिरोह के दो अन्य सदस्यों के गिरफ्तार किया गया. इनमें एक किशोर है. पकड़े गए आरोपियों में अनुज महतो, लालबाबू तुरी, किशोर महतो और एक किशोर शामिल हैं. सभी बोकारो जिले के रहने वाले हैं.


पूछताछ उनमें से एक युवक अनुज महतो ने बताया वे लोग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बोकारो, रामगढ़, हज़ारीबाग और रांची के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी कर अपने बिक्री का काम करते हैं. चारों के खिलाफ पेटरवार थाना में कांड संख्या 176/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया. वहीं, किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही