Search

 
 
 

Bokaro News : युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी सस्पेंड

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक के साथ वर्दी पहने पुलिसकर्मी व एक अन्य युवक मारपीट करते दिख रहे हैं. यह वीडियो बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ में पेट्रोल पंप के समीप का है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एसपी नाथू सिंह मीणा ने मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी (सिपाही) इकरार खान को सस्पेंड कर दिया है.

 

Uploaded Image

सोशल मीडिया पर वारल हो रहा वीडियो.


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक के साथ वर्दी पहने पुलिसकर्मी व एक अन्य युवक मारपीट करते दिख रहे हैं. यह वीडियो बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ में पेट्रोल पंप के समीप का है. घटना बुधवार देर शाम की है. मार खा रहा युवक साबातु मुखिया का पुत्र है. उसकी पिटाई करने में सिटी थाना का सिपाही इकरार खान और उसका पुत्र शामिल हैं. 

 


इस संबंध में पीड़ित युवक ने सिटी थाने में लिखित शिकायत दी है. एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षी इकरार खान को सस्पेंड कर दिया. मारपीट का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही