Search

 
 
 

Bokaro News : वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत, परिवार में कोहराम

बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के गोकुल धाम बिरसा मुंडा चौक के समीप टकाहा मुंडा टोला मोड़ के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के गोकुल धाम बिरसा मुंडा चौक के समीप टकाहा मुंडा टोला मोड़ के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि एक अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में महिला बाइक से गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई. 

 

मृतका की पहचान मंजू कुमारी (26 वर्ष) के रूप में हुई है. वह पेटरवार के ओम साई हॉस्पिटल में नर्स के रूप में कार्यरत थीं. मंजू कुमारी मूल रूप से पेटरवार थाना क्षेत्र के उतासारा गांव की रहने वाली थीं और अपने मायके में रहकर अस्पताल में नौकरी करती थी.

 

Uploaded Image

उतासारा पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र मुंडा ने बताया कि मंजू कुमारी की तीन वर्षीय पुत्री का ओम साईं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. गुरुवार रात करीब 8:30 बजे बच्ची को रक्त चढ़ाने के बाद वह अस्पताल से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान टकाहा मुंडा टोला मोड़ के पास अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई.सूचना मिलते ही पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

 

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है. पूर्व मुखिया महेंद्र मुंडा ने मृतका के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है.बताया गया कि मंजू कुमारी का ससुराल कसमार प्रखंड के सुईयाडीह गांव में है. उनके पति कृष्णा मुंडा हैदराबाद में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही