Search

 
 
 

लॉकअप 2 : गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से मांगी माफी, बोलीं– मेरे पति ने अगर आपको गलत टच किया...

लॉकअप 2 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. जैसे-जैसे शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे नए विवाद और भावुक पल भी देखने को मिल रहे हैं
 

Lagatar Desk : लॉकअप 2 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. जैसे-जैसे शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे नए विवाद और भावुक पल भी देखने को मिल रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में फैमिली स्पेशल एपिसोड में एक्टर राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर शो में उनसे मिलने पहुंची. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने पति से मुलाकात की, बल्कि शो की महिला कंटेस्टेंट्स से भी हाथ जोड़कर माफी मांगी. जसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

राम कपूर की ओर से गौतमी कपूर ने मांगी माफी

एपिसोड के दौरान गौतमी कपूर ने सबसे पहले श्रेया कालरा से बात की. उन्होंने कहा -अगर मेरे पति की किसी हरकत से आपको बुरा लगा हो, अगर उन्होंने आपको गलत तरीके से छुआ हो या बार-बार किस करके असहज किया हो, तो मैं उनकी तरफ से माफी मांगती हूं.

 

इसके बाद उन्होंने घर की अन्य महिला कंटेस्टेंट्स की ओर देखते हुए कहा, अगर राम की किसी हरकत से आप में से किसी को भी असहज महसूस हुआ है, तो मैं उनकी ओर से माफी मांगती हूं. मैं उनका बचाव नहीं कर रही हूं, लेकिन उनका स्वभाव बिल्कुल टेडी बियर जैसा है.

 

 

क्या है राम कपूर का किस विवाद

यह विवाद तब शुरू हुआ था जब शो की कुछ महिला कंटेस्टेंट्स ने राम कपूर के व्यवहार पर आपत्ति जताई थी. श्रेया कालरा ने खुलकर कहा था कि राम कपूर का बार-बार गले लगाना और माथे व गाल पर किस करना उन्हें असहज करता है. उन्होंने यह भी कहा था कि यदि दोबारा ऐसा हुआ तो वह उन्हें रोक देंगी. श्रेया ने यहां तक कहा था,मेरे पिता भी मुझे इतना किस नहीं करते.

वहीं, एक अन्य एपिसोड में अपूर्वा मखीजा ने भी राम कपूर के इस व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा था, "ये बार-बार किस क्यों करते हैं. मुझे गुस्सा आ रहा है.इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही