Search

 
 
 

Entertainment News : फिनाले से पहले लीक हुआ लॉकअप 2 के विनर का नाम

लॉकअप 2 अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है. 5 अगस्त को इसका फिनाले होने वाला है. शो में एक एक कर कंटेस्टेंट के चाहने वोले शो में मिलने आ रहे है.
 

Lagatar Desk : लॉकअप 2 अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है. 5 अगस्त को इसका फिनाले होने वाला है. शो में एक एक कर कंटेस्टेंट के चाहने वोले शो में मिलने आ रहे है. अब इसी बीच लॉकअप 2 के विनर नाम का शो से लीक हो गाया है.लॉकअप 2 के 3 फाइनलिस्ट के बारे में लगातार बातें हो रही हैं. दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश में से कोई एक लॉकअप 2 का विनर बनने वाला है. 

 

इसी बीच लॉकअप 2 को लेकर एक और बड़ा खुलासा हो गया है. सूत्रों की मानें तो लॉकअप 2 को उसका विनर  मिल चुका है. लॉकअप 2 के विनर का नाम जानकर आप हैरान हो जाएगे. बताया जा रहा है कि टीवी अदाकारा शिवांगी जोशी लॉकअप 2 की विनर बनने वाली हैं.

 

शिवांगी जोशी के फैंस के बीच मचा हंगामा


बताया जा रहा है कि शिवांगी जोशी लॉकअप 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने श्रेया और योगेश को पछाड़ डाला है. हालांकि ये बात कितनी सच है ये कोई नहीं जानता. लॉकअप 2 के मेकर्स ने अब तक भी शो के विनर के नाम से पर्दा नहीं हटाया है और वैसे भी शो के फिनाले में अभी कुछ समय बाकी है. हालांकि इस खबर ने ही शिवांगी जोशी के फैंस के बीच हंगामा मचा दिया है. फैंस ने अभी से शिवांगी जोशी को जीत की बधाई देनी शुरू कर दी है.

 

हर्षद चोपड़ा को होगी खुशी


हर्षद चोपड़ा भले से मानें या फिर न मानें, दावा किया जाता है कि वो शिवांगी जोशी को बहुत पसंद करते हैं. ऐसे में अगर शिवांगी जोशी विनर बनेंगी तो उनको तो खुशी होगी ही ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि शिवांगी जोशी विनर बनने के बाद अपनी खुशी इस खास दोस्त के साथ शेयर करेंगी या फिर नहीं

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही