Bokaro News : जिले में काम के दौरान बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. धनबाद निवासी अग्नु देशवाली को अंदरूनी चोट आई है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका इलाज किया.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, मजदूरी के दौरान वह बिल्डिंग से नीचे गिर गया था. इस हादसे में उसके मुंह के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट लगीं. आनन-फान में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन और उपाधीक्षक डॉ. एनपी सिंह के सहयोग से डेंटल सर्जन डॉ. तूलिका सिंह और उनकी टीम ने घायल मजदूर का उपचार किया.
चिकित्सकों ने आवश्यक जांच के बाद मुंह के अंदर कटे हुए हिस्से की मरहम-पट्टी की और टांके लगाए. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार काम कर रही है.

