Search

 
 
 

Bokaro News : सुंदरम स्टील में काम के दौरान जख्मी मजदूर की बीजीएच में मौत

Bokaro News : जियाडा स्थित सुंदरम स्टील में कार्य के दौरान एक मजदूर अजय कौल जख्मी हो गया. बीजीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन मुआवजा व आश्रित को स्थाई नौकरी दिने की मांग पर अड़े हुए हैं. प्रबंधन मामले को सुलझाने में जुटा है.
 
सुंदरम स्टील.

Bokaro News : बोकारो के बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र (जियाडा) स्थित सुंदरम स्टील में कार्य के दौरान एक मजदूर जख्मी हो गया. गंभीर हालत में उसे बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत मजदूर अजय कौल झारखंड के देवघर का रहने वाला था.

 

इसे भी पढ़ें


बताया गया कि वह सुंदरम स्टील में काम करता था. खबर पाकर उसके परिजन बोकारो पहुंच गए हैं. परिजन मुआवजा व आश्रित को स्थाई नौकरी दिने की मांग पर अड़े हुए हैं. प्रबंधन मामले को सुलझाने में जुटा है. दोनों पक्षों में अब तक दो राउंड की वार्ता हो चुकी है. बालीडीह थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को शव सौंप दिया गया है. आजसू जिलाध्यक्ष सचिन कुमार महतो ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है. प्रबंधन को उनका हक देना ही होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही