Search

 
 
 

सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई FIR, CM से 16 साल की नैन्सी की बरामदगी की अपील

Jamshedpur News: नैन्सी के भाई संजय कुशवाहा ने उलीडीह थाना में शिकायत देकर बताया कि उन्हें आशंका है कि कोई युवक शादी का झांसा देकर नैन्सी को अपने साथ ले गया है. शिकायत के बाद भी मामले में FIR दर्ज नहीं होने पर परिवार ने मामले को लेकर सरयू राय से संपर्क किया.
 
फाइल फोटो

Jamshedpur News: मानगो की रहने वाली 16 वर्षीय नैन्सी कुशवाहा पिछले कई दिनों से लापता है. 21 अगस्त को वह कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन नैन्सी का कोई सुराग नहीं मिला.

 

नैन्सी के भाई संजय कुशवाहा ने उलीडीह थाना में शिकायत देकर बताया कि उन्हें आशंका है कि कोई युवक शादी का झांसा देकर नैन्सी को अपने साथ ले गया है. शिकायत के बाद भी मामले में FIR दर्ज नहीं होने पर परिवार ने मामले को लेकर सरयू राय से संपर्क किया.

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद सरयू राय ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की. उनके हस्तक्षेप के बाद 1 सितंबर को उलीडीह थाना में केस नंबर 184/26 दर्ज किया गया. मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें - 

 

पुलिस के अनुसार दक्षिण भारत में मिल रहा लोकेशन

सरयू राय ने सोशल मीडिया पर बताया कि थाना प्रभारी के अनुसार नैन्सी का लोकेशन दक्षिण भारत के किसी दूर के राज्य में मिल रहा है. इसके बाद उन्होंने जमशेदपुर पुलिस से बच्ची को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है.

 

CM हेमंत सोरेन से भी हस्तक्षेप की मांग

सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मामले का संज्ञान लेने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि नाबालिग बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए.

 

परिवार बेटी की वापसी का कर रहा इंतजार

नैन्सी के पिता राम दयाल कुशवाहा घर-घर जाकर सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. बेटी के कई दिनों से लापता होने के बाद पूरा परिवार परेशान है. परिजन नैन्सी की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही