Search

 
 
 

Bokaro News : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गोमोह-बड़काकाना रेलखंड के जारंगडीह-बोकारो थर्मल सेक्शन में रेलवे ट्रैक से एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. यह शव पोल संख्या 39/13-14 के पास, कोणार साइडिंग बड़वाबेड़ा स्थित रेलवे पटरी पर मिला.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : गोमोह-बड़काकाना रेलखंड के जारंगडीह-बोकारो थर्मल सेक्शन में रेलवे ट्रैक से एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. यह शव पोल संख्या 39/13-14 के पास, कोणार साइडिंग बड़वाबेड़ा स्थित रेलवे पटरी पर मिला.

 

 

मृतक ने सफेद, काले और पीले रंग की टी-शर्ट तथा काले रंग की पैंट पहन रखी थी.युवक का दाहिना पैर रेल से कटा हुआ है. और उसके दाहिने हाथ मे गोदना से करण नाम लिखा है. घटना की सूचना मिलने पर बोकारो थर्मल पुलिस व गोमिया से रेलवे के आरपीएफ घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई. शव को अपने कब्जे मे लेकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही