Search

 
 
 

Education News : RU के 67वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय समारोह का होगा आयोजन

रांची विश्वविद्यालय अपने स्थापना के 67 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 10 से 12 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित करेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय अपने स्थापना के 67 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 10 से 12 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित करेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं. आयोजन में झारखंड की कला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे.

 

 

10 जुलाई को उद्घाटन समारोह

समारोह की शुरुआत आर्यभट्ट सभागार में "प्रारंभ" कार्यक्रम से होगी. अतिथियों के स्वागत व सम्मान के साथ विश्वविद्यालय की स्थापना से अब तक की यात्रा को "मैं हूं रांची विश्वविद्यालय" शीर्षक कोरियोग्राफी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. इस दौरान पुस्तक विमोचन और कुलपति प्रो. सरोज शर्मा का संबोधन भी होगा.

 

11 जुलाई को कला दिवस


दूसरे दिन "कला दिवस" मनाया जाएगा. इस अवसर पर सोहराई कला पर विमर्श होगा. साथ ही, परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट विभाग के छात्र-छात्राएं और शिक्षक विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन की चारदीवारी पर सोहराई पेंटिंग बनाएंगे.

 

12 जुलाई को होगा समापन


समारोह के अंतिम दिन मुख्य अतिथियों के संबोधन, पर्यावरण संरक्षण पर संदेश, एनएसएस विंग की ओर से प्रशासनिक परिसर में वृक्षारोपण तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा.स्थापना दिवस समारोह को लेकर मुख्यालय और विभिन्न विभागों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही