Lagatr Desk : यश की स्टारर फिल्म टॉक्सिक रिलीज को तैयार है. जो 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना तबाही रिलीज किया है. जिसमे यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को देखकर लोग दंग हैं. जिसने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है.
कियारा आडवाणी यश का गाना तबाही
साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हो चुका है. इस गाने में यश और कियारा आडवाणी के बीच की बोल्ड केमिस्ट्री ने आग लगा दी है.इस गाने में जहां यश के साथ कियारा के रोमांस ने गदर काट रखी है, वहीं बीच में तारा सुतारिया की एंट्री ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रहे हैं. काफी लोग इसी के साथ फिल्म की कहानी को लेकर कई थियोरीज़ बुनते दिख रहे हैं.
तबाही’ को मशहूर सिंगर और संगीतकार विशाल मिश्रा ने कंपोज, प्रोड्यूस और अपनी आवाज दी है. इसके हिंदी बोल राज शेखर ने लिखे हैं.टॉक्सिक' के इस गाने को कई भाषाओं हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ आदि में रिलीज किया गया है.यूट्यूब पर आते ही वीडियो पर लोगों ने जमकर कॉमेंट किए हैं और यश के साथ कियारा की जोड़ी की तारीफ भी कर रहे हैं.
लोगों ने कहा है- ये गाना सच में तबाही है
इस गाने को देखकर लोगों ने जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने कहा- विशाल मिश्रा और यश, दोनों को मिला दें तो ये प्योर मैजिक है. वहीं कुछ लोगों ने कहा है- ये गाना सच में तबाही है, यश और कियारा की केमिस्ट्री आग है. कई लोगों ने गाने को रोमांस के मामले में नेक्स्ट लेवल कहा है. वहीं कुछ ने खिंचाई करते हुए कहा- बेटा बिगड़ गया है. एक और ने कहा- अब समझ आ रहा है कि क्यों टॉक्सिक की टीम इतना कॉन्फिडेंट है.
फिल्म में कुछ हॉलीवुड कलाकार भी दिखने वाले हैं
इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आनेवाले हैं. टोविनो थॉमस फिल्म में लीड विलन के रूप में नजर आनेवाले हैं. वहीं फिल्म में नयनतारा, अक्षय ओबेरॉय, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार हैं. इस फिल्म में कुछ हॉलीवुड कलाकार भी दिखने वाले हैं जिनमें डैरेल डी'सिल्वा,काइल पॉल और बीट्रिज़ टौफेनबैक के नाम शामिल हैं.
बताया गया था कि जून 2025 में, आडवाणी की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म की बाकी शूटिंग बेंगलुरु से मुंबई शिफ्ट कर दी गई. इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस नजर आनेवाला है. सितंबर 2025 में, जेजे पेरी द्वारा डायरेक्ट किए गए कई एक्शन सीक्वेंस वाले 45 दिनों के एक बड़े शूट को मुंबई में पूरा किया गया.


Leave a Comment