Search

 
 
 

Education News : सहायक आचार्य के 7304 पदों पर भर्ती की तैयारी, सरकार ने JSSC को भेजा प्रस्ताव

झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग ने स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य (पारा कोटि) के 7304 पदों पर सीधी व बैकलॉग नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेज दी है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग ने स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य (पारा कोटि) के 7304 पदों पर सीधी व बैकलॉग नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेज दी है.

 

 

सरकार द्वारा भेजी गई अधियाचना के अनुसार नियुक्तियां निम्न प्रकार से की जाएंगी—

सहायक आचार्य (इंटर प्रशिक्षित) – सीधी नियुक्ति: 1909 पद

सहायक आचार्य (इंटर प्रशिक्षित) – बैकलॉग नियुक्ति: 847 पद

सहायक आचार्य (स्नातक प्रशिक्षित) – सीधी नियुक्ति: 4197 पद

सहायक आचार्य (स्नातक प्रशिक्षित) – बैकलॉग नियुक्ति: 351 पद


इस प्रकार कुल 7304 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

पत्र में कहा गया है कि अधियाचना के साथ सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित रोस्टर की छायाप्रति तथा संबंधित नियमावलियों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं.सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति प्रक्रिया सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2022 (समय-समय पर यथासंशोधित) के प्रावधानों के अनुरूप होगी.

 

साथ ही, SLP (C) No. 4881/2023 (सुनील कुमार यादव एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य) में पारित आदेशों के अधीन नियुक्ति की कार्रवाई की जाएगी.अब अधियाचना प्राप्त होने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही