Search

 
 
 

बोकारो : पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल

जिले के बालीडीह ओपी क्षेत्र में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में  कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता उर्फ प्रिंस भाटिया घायल हो गया है.
 

Bokaro :   जिले के बालीडीह ओपी क्षेत्र में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में  कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता उर्फ प्रिंस भाटिया घायल हो गया है. उसे पैर में गोली लगी है. 

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस बालीडीह ओपी क्षेत्र में छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता उर्फ प्रिंस भाटिया ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी.  पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें प्रिंस गुप्ता घायल हो गया.  उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और सघन तलाशी अभियान चलाया गया. मौके पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन और हेडक्वार्टर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौजूद रही और ऑपरेशन को लीड किया. 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल अपराधी का संबंध प्रिंस खान और प्रकाश शुक्ला उर्फ अमन गिरोह से बताया जा रहा है.  वह हाल के दिनों में औद्योगिक इकाइयों और व्यापारियों से रंगदारी मांगने के कई मामलों में शामिल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है. 

 

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि अपराधी सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी. अपराधी फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज कराया जा रहा है.

 

हरविंदर सिंह ने बताया किप्रिंस गुप्ता के अलावा कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं. इस मामले में दस बजे पुलिस प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर खुलासा करेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही