Search

 
 
 

झारखंड में सूचना आयुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, राज्यपाल को भेजे गए पांच नाम

झारखंड में लंबे समय से निष्क्रिय पड़े राज्य सूचना आयोग को सक्रिय करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है. मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सरकार ने लोक भवन को नामों की सूची भेज दी है.
 

Ranchi :   झारखंड में लंबे समय से निष्क्रिय पड़े राज्य सूचना आयोग को सक्रिय करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है. मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सरकार ने लोक भवन को नामों की सूची भेज दी है.

 

हालांकि मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए अलग से कोई नाम प्रस्तावित नहीं किया गया है. सूचना आयुक्त पद के लिए जिन पांच नामों की अनुशंसा की गई है, उनमें अनुज सिन्हा, धर्मवीर सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, तनुज खत्री और शिवपूजन पाठक शामिल हैं. 

 

जानकारी के मुताबिक, आयोग में कुल सात पद सृजित हैं. लेकिन फिलहाल सभी पदों के लिए अनुशंसा नहीं की गई है.  वहीं, नियुक्ति को लेकर राजनीतिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में है. 

 

अनुज सिन्हा को झामुमो से निकटता, धर्मवीर सिन्हा को बाबूलाल मरांडी के करीबी होने, अमूल्य नीरज खलखो को कांग्रेस से जुड़ाव, तनुज खत्री को झामुमो के आईटी सेल से संबंध और शिवपूजन पाठक को भाजपा से जुड़ाव के आधार पर देखा जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही