Search

 
 
 

जमशेदपुर के मानगो में हाईवोल्टेज ड्रामा : पत्नी से विवाद के बीच पति के दोस्त ने लहराई पिस्तौल

मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी से विवाद के बीच पति के दोस्त ने पिस्तौल लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की.  यह घटना ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गंगौर स्वीट्स के सामने की है.
 

Jamsedpur :  मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी से विवाद के बीच पति के दोस्त ने पिस्तौल लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की.  यह घटना ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गंगौर स्वीट्स के सामने की है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामला एक महिला से जुड़ा हुआ है, जो जुगसलाई की रहने वाली है. महिला की शादी करीब एक साल पहले कपाली निवासी एक युवक से हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था.

 

बताया जाता है कि पति ने महिला को मिलने के लिए बुलाया. जब वह उससे मिलने पहुंची, तो पति उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया. इस दौरान पति का एक दोस्त भी उनके साथ दूसरे बाइक में था.

 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तीनों पहले हाईवे की ओर गए और फिर घुमाने के बहाने ओल्ड पुरुलिया रोड पहुंच गए. इसी दौरान पति ने अचानक पत्नी को थप्पड़ मार दिया, जिससे महिला घबरा गई. डर से वह बाइक से उतरी और एक मिठाई की दुकान में जाकर छिप गई.

 

महिला को बचाने के लिए जब आसपास के लोग आगे आए, तो युवक के दोस्त ने पिस्तौल निकालकर भीड़ को डराने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई. साथ ही दोनों युवकों को भी हिरासत में ले लिया.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही