Search

 
 
 

बोकारो : युवक की हत्या में एक गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम

 
Kathara : कथारा क्षेत्र के झिरकी रविदास टोला में एक युवक मनीष कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मनीष की हत्या सोमवार को उसके घर में घुसकर धारदार हथियार से की गई थी. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को कथारा मुख्य चौक के समीप सड़क जाम कर दी. हाथों में बैनर लिए लिए ग्रामीण चौक पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. वे "मनीष के हत्यारों को फांसी दो" की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना पर गोमिया सीओ प्रदीप कुमार महतो, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोगता, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया. इसी बीच कुछ ग्रामीण सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंच गए और मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया. गोमिया सीओ ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़ रहे. करीब दो घंटे की मान-मनौव्वल व प्रबुद्ध लोगों की पहल के बाद वे माने. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. परिजनों की मांग पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया. यह भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/land-sold-in-ranchi-through-power-of-attorney-of-bengal-cid-arrested-two/">बंगाल

की पॉवर ऑफ अटॉर्नी से रांची में बेच दी जमीन, CID ने दो को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही