Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो रेलवे ने सिटी स्टेशन के एक-एक रिजर्वेशन काउंटर को किया बंद

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन ने दो रिजर्वेशन काउंटर को बंद कर दिया गया है. इनमें से एक सिटी काउंटर है, जो सेक्टर टू में है. वहीं दूसरा काउंटर रेलवे स्टेशन का है. दोनों काउंटरों को 13 अगस्त से बंद कर दिया गया है
Advertisement
Advertisement
रेलवे के आद्रा डिवीजन ने दो रिजर्वेशन काउंटर को किया बंद

Bokaro : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन ने दो रिजर्वेशन काउंटर को बंद कर दिया गया है. इनमें से एक सिटी काउंटर है, जो सेक्टर टू में है. वहीं दूसरा काउंटर रेलवे स्टेशन का है. दोनों काउंटरों को 13 अगस्त से बंद कर दिया गया है. इसके अलावा दोनों स्थानों पर एक-एक रिजर्वेशन काउंटर से ही काम चलाया जा रहा है.

 

एक काउंटर होने से तत्काल टिकट हो रहा प्रभावित 


बोकारो स्टेशन और शहरी क्षेत्र के एक-एक काउंटर बंद होने से टिकट बनाने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर तत्काल टिकट बनाने में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दो टिकट काउंटर होने से अधिक लोगों को टिकट मुहैया हो पाती थी. लेकिन एक ही काउंटर पर कतार लंबी होने के कारण यात्रियों को तत्काल टिकट बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

 

रेलवे कर्मियों पर बढ़ा दबाव 


जिले के दो स्थानों पर एक-एक काउंटर बंद होने से न सिर्फ टिकट बनाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी है, बल्कि टिकट काउंटर पर बैठने वाले भी दबाव महसूस कर रहे है. जबकि दो काउंटर होने से काउंटर कर्मियों तथा टिकट लेने वाले दोनों को सहुलियत होती थी.

 

बरनपुर में हंगामे के बाद बंद किए गए काउंटर को पुन खोला गया


आद्रा डिविजन की और से बोकारो के अलावे बरनपुर में भी एक टिकट काउंटर को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन सूत्रों की मानें तो वहां के स्थानीय लोगों द्वारा हंगामा खड़ा करने के बाद बंद काउंटर को फिर से खोलने का आदेश दे दिया गया.

 

विनीत कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रेलवे बोकारो ने कहा कि वाणिज्य वभाग  द्वारा आवधिक समीक्षा के तहत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराती है.जहां डिमांड अधिक होता है, वहां टिकट काउंटर से लेकर अन्य चीजों की बढ़ोत्तरी की जाती है, जहां अतिरिक्त है, उसे कम भी किया जाता है. इंडियन रेलवे ने टिकट बनाने के लिए नया बेवसाइट डाला है, जिसके माध्यम से सरलता से टिकट उपलब्ध हो रहा है. अधिकांश तत्काल टिकटें ऑनलाइन बन रही है, रेलवे का भी प्रयास है कि तत्काल टिकट ऑनलाइन की ओर शिफ्ट हो.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही