Search

 
 
 

बोकारो : गणतंत्र दिवस की शाम, बोकारो क्लब हुआ देशभक्ति गीतों के नाम

 
Bokaro : गणतंत्र दिवस की संध्या पर बोकारो क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, डीडीसी कीर्तीश्री जी., अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, अपर समाहर्ता सदात अनवर, एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीटीओ संजीव कुमार, डीईओ प्रबला खेस समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. [caption id="attachment_537838" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KARYAKARM-BACCHE-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे[/caption] सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों में देशभक्ति का संचार किया. कार्यक्रम में एमजीएम स्कूल ने मेरा भारत, वो प्यारा देश मेरा..., दिल्ली पब्लिक स्कूल ने उठो जवानों देश की..., रेनबो स्कूल चिराचास ने फुलों से बाहें भूल गये..., सेंट जेवियर्स ने लहराएंगें तिरंगा हर जगह..., चिनमया विद्यालय ने जय हो, हर घर तिरंगा..., कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने भरत वर्ष एक महान सभ्यता..., अयप्पा पब्लिक स्कूल ने देश मेरे देश मेरे, मेरी जान है तू..., जीजीपीएस सेक्टर पांच ने मैं नये भारत का चेहरा..., पेंटका कोस्टल एसेंब्ली ने मेरा चुंदर मंगा दो... और डीएवी सेक्टर फोर ने वासुधैव कुटुम्बकम, जय जय भारतम... प्रस्तुत किया. [caption id="attachment_537840" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KARYAKARM-DC-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कर्मी को सम्मानित करते डीसी, एसपी व अन्य[/caption] मौके पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कंपनियों के प्रतिनिधियों, कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों, पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों आदि को डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा समेत अन्य पदाधिकारियों ने शिल्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. यह">https://lagatar.in/bokaro-education-minister-jagarnath-mahato-hoisted-the-tricolor-in-the-police-line-saluted/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, दी सलामी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही