Search

 
 
 

बोकारो : सफाईकर्मियों ने नगर निगम आयुक्त का फूंका पुतला, कमीशनखोरी का लगाया आरोप

 
Bokaro : जिले के चास नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह का पुतला फूंका और आयुक्त पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया. सफाईकर्मियों ने निगम के गेट के बाहर पुतला दहन किया. कर्मियों ने कहा कि नगर निगम में व्यापक पैमाने पर कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार हावी है. कर्मियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें - यूक्रेन">https://lagatar.in/missile-attack-on-many-cities-of-ukraine-hundreds-of-people-killed-heavy-destruction/">यूक्रेन

के कई शहरों पर मिसाइल अटैक, सैकड़ों लोगों की मौत, भारी तबाही

अपर नगर आयुक्त के सभी कार्यों की जांच अविलंब कराने की मांग की

संघ के नेता मोहन हांडी ने कहा कि इसके लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगा. उन्होंने अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह के द्वारा किए गए सभी कार्यों की जांच अविलंब कराने की मांग की हैं. साथ ही कहा कि 2 माह के बाद अनिल सिंह रिटायर होने वाले हैं. मोहन हांडी ने कहा कि अनिल सिंह कहते है कि 50 लाख रुपया चास नगर निगम में अपना पोस्टिंग के लिए देकर आये हैं. सिटी मैनेजर और कई नगर निगम के कर्मचारी भी मिलीभगत से जनहित का पैसे को गबन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-babita-devi-is-missing-for-6-days-relatives-issued-number-and-appealed-to-give-information/">लातेहार

: 6 दिनों से लापता है बबिता देवी, परिजनों ने नंबर जारी कर जानकारी देने की अपील की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही