Search

 
 
 

बोकारो: गिट्टी लदे ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार मां की मौत, बेटी घायल

माराफारी थाना क्षेत्र के ऋतुडीह में एनएच-32 पर भीषण सड़क हादसा हुआ. गिट्टी लदे ट्रक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार मां की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बेटी को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया.
 
दुर्घटना की सिंबॉलिक फोटो.

Bokaro : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के ऋतुडीह में एनएच-32 पर भीषण सड़क हादसा हुआ. गिट्टी लदे ट्रक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार मां की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बेटी को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया. ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला. 

 


मिली जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदे ट्रक से धक्का लगने बाद  स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर पड़ी. इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका रिंकू देवी सेक्टर तीन सी की रहने वाली थी. उसकी बेटी का नाम दिव्या कुमारी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रितुडीह के पास हाइवे को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाने की कोशिश में जुट गई. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही