Search

बोकारो ट्रेजरी से 3.15 करोड़ की निकासी की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

Bokaro: बोकारो के उपायुक्त ने ट्रेजरी से हुई 3.15 करोड़ की निकासी की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. समिति का गठन अपरसमाहर्ता द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद की गयी अनुशंसा के आलोक में की गयी है. उपायुक्त ने ट्रेजरी से निकासी के पहले विस्तृत जांच का आदेश भी दिया है.
 
बोकारो के उप-विकास आयुक्त के उच्च स्तरीय जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. समिति में चार अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इसमें अपर समाहर्ता, राज्यकर सहायक आयुक्त, पुलिस अधीक्षक या उनके द्वारा उपाधीक्षक स्तर पर नामित पदाधिकारी के अलावा डीआरडीए के वरीय लेखा पदाधिकारी को शामिल किया गया है. इस समिति को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

उपायुक्त ने ट्रेजरी से इस तरह की निकासी से बचाव के लिए दिशा निर्देश भी जारी किया है. इसमें निकासी से पहले एक-एक भुगतान की जांच का निर्देश दिया गया है. वेतन,यात्रा सहित अन्य मदों में कार्यरत पदाधिकारी के मामले में ही निकासी की जायेगी. किसी भी योजना के लिए की जाने वाली निकासी से पहले उस योजना के लिए आवंटन की स्थिति की जांच करने का निर्देश दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही