Search

 
 
 

बोकारो : भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हाथापाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा

 
Bokaro : चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुइया द्वारिका गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो समुदाय आमने-सामने हो गए. विवाद इतना बढ़ा कि टकराव के हालात पैदा हो गये, धक्का मुक्की में 60 वर्षीय जगदीश महतो जख़्मी हो गये, जिन्हें इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ही आधा दर्जन थानों की टींम मौके पर पहुंच गई. कुछ देर के लिए घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति फौरन नियंत्रण में आ गई. एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह और सीओ दिलीप कुमार ने दोनों पक्षों को बिठाकर जमीन मापी को लेकर आपस में सहमति बनाने की कवायद की. [caption id="attachment_517673" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ADHIKARI-ON-SPOT-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> मौके पर पहुंचते सीओ व एसडीपीओ[/caption] अंचल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि एक पक्ष कब्रिस्तान की घेराबंदी करवा रहा था, तो दूसरा पक्ष सीमा विवाद को लेकर काम को प्रभावित करा दिया. जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीमावर्ती थानों की पुलिस को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया था. स्थिति नियंत्रण में है. ग्रामीणों ने भी सूझ बूझ से प्रशासन का सहयोग किया. [caption id="attachment_517760" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/GRAMIN-BAITHAK-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> दोनों पक्षों के साथ बैठक करते प्रशासनिक पदाधिकारी[/caption]

      आपसी सहमति के लिए एक सप्ताह का समय

मौके पर जब एक राय नहीं बन पाई तो, एसडीपीओ व सीओ ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से भूमि का सीमांकन करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है. पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सहमति नहीं बनी तो एक सप्ताह बाद प्रशासन जमीन की मापी कराकर भूमि की सीमा निर्धारण करेगा.

                दोनों पक्षों की अपनी दलीलें

ग्रामीण रमन चंद्र महतो ने कहा कि विशेष समुदाय के लोग कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद कर रहे थे. जब मना किया गया तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए. जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि हम अपनी जमीन की घेराबंदी कर रहे थे, जिसे रोकने का प्रयास किया गया. कहा कि किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है. बता दें कि दोनों पक्षों के बीच लगभग 1 साल से विवाद चल रहा है. दिसंबर 2022 में ग्रामीणों ने आवेदन देकर थाना प्रभारी और सीओ से मापी करवाने की मांग की थी. अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. लिहाजा बुधवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई. यह">https://lagatar.in/bermo-holiday-in-schools-and-children-are-chilling-in-anganwadi-centers/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : स्कूलों में छुट्टी और आंगनबाड़ी केन्द्रों में ठिठुर रहे नौनिहाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही