Search

 
 
 

बोकारो : वेतन विसंगतियों के खिलाफ सेल के सीनियर अधिकारियों ने किया सत्याग्रह आंदोलन

 
 Bokaro :  बोकारो स्टील आफिसर्स एसोशिएशन ने अपनी मांगों को लेकर अनिशिचितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है. प्रबंधक सीआरएम दीपक सहाय ने कहा कि सेल के अंदर जूनियर इंजीनियर को कार्यपालक इंजीनियर में 2008 एवं 2010 में प्रमोशन हुआ था लेकिन उन्हें 2007 का वेतन समझौता का लाभ नहीं मिला. अधिकारियों का 10 वर्ष और कर्मियो को 5-5 सालों का दो रिवीजन हुआ. 31 दिसंबर 2006 या उससे पहले जो रिवीजन हुआ उसका लाभ सभी को 2007 से मिलना शुरू हुआ जबकि जूनियर आफिसर भी इसके हकदार थे, लेकिन उसका लाभ उन्हे नही मिला. उन्होंने कहा कि प्रबंधन के ना समझी के कारण दो रिवीजन हुआ एक 10 साल का तथा दूसरा 5 साल का. इस दौरान जो समझौता हुआ वह कर्मचारियों से हमें कम वेतन मिल रहा है. इसी स्थिति में हमलोग अपने को अपमानित महसूस कर रहे है. उन्होंने कहा की जूनियरों का पेमेंट सिनियरों से अधिक है. हम लोग सीनियर है लेकिन वेतन जूनियर से भी कम है.  इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-arrested-from-haryana-for-sending-obscene-videos-to-women/">जमशेदपुर:

महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजने वाला हरियाणा से गिरफ्तार

 गांधीगिरी तरीके से कर रहे आंदोलन- अधिकारी

उन्होंने कहा कि 14 वर्षो से हमलोग वेतन विसंगति को लेकर अपनी मांगों को प्रबंधन के पास रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रबंधन इस विसंगति को मानती भी है लेकिन इसे दूर करने की दिशा में पहल नहीं करती हैं. सीनियर अधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन एम सेल को हमलोगों ने अपनी खून पसीने के मेहनत से सींचा है इसलिए गलत कदम नहीं उठाकर गांधीगिरी तरीके से सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर अपनी मांगे रख रहे है.  इसे भी पढ़ें- Breaking">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-notice-to-mahendra-singh-dhoni-problems-may-increase/">Breaking

: महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही