Bokaro : ललपनिया ओपी क्षेत्र में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर समेत अन्य समान की चोरी कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बोकारो एसपी ने प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि बीते 22 सितंबर की रात ललपनिया स्थित सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर चोरी की घटना में गिरफ्तार छह अपराधकर्मियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार एक अपराधकर्मी की निशानदेही पर न केवल अन्य शातिर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है, बल्कि चोरी के समान भी बरामद कर लिये गये हैं. इसे भी पढ़ें –सोनारी">https://lagatar.in/fir-against-committee-patron-asit-moitra-in-28-ft-statue-case-being-constructed-in-sonari/">सोनारी
में बन रही 28 फीट की प्रतिमा मामले में कमिटी के संरक्षक असित मोइत्रा पर प्राथमिकी
सिंह भी माने, पंडाल में भोग नहीं बांटें, घर-घर जाकर वितरित करे दुर्गा पूजा कमिटी
में बन रही 28 फीट की प्रतिमा मामले में कमिटी के संरक्षक असित मोइत्रा पर प्राथमिकी
22 सितम्बर को हुई थी चोरी
मालूम हो इस घटना में बोकारो एवं धनबाद के शातिर अपराधकर्मी शामिल हैं. गिरफ्तार छह लोगों में एक को बालीडीह बियाड़ा क्षेत्र के हिंदुस्तान केमिकल फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया. वहीं अन्य पांच को धनबाद के महुदा समेत अन्य थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया. संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि 22 सितंबर को ललपनिया थाना क्षेत्र में सब स्टेशन में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर की चोरी की गयी थी. गार्ड की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात प्रारंभ की गयी. पुलिस ने छापेमारी में 90 किलोग्राम से अधिक कॉपर और एलुमिनियम के तार समेत प्लेट व अन्य उपकरण बरामद किये गये. इसे भी पढ़ें –अभय">https://lagatar.in/abhay-singh-also-agrees-does-not-distribute-bhog-in-pandal-distributes-durga-puja-committee-from-door-to-door/">अभयसिंह भी माने, पंडाल में भोग नहीं बांटें, घर-घर जाकर वितरित करे दुर्गा पूजा कमिटी
Leave a Comment