Search

 
 
 

बोकारो : झुग्गी वासियों एवं फुटपाथ दुकानदारों ने नगर सेवा भवन का किया घेराव

 
Bokaro : झुग्गी-झोपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ ने सोमवार को बोकारो नगर सेवा भवन के समक्ष प्रदर्शन सह घेराव कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान महासंघ के संरक्षक कुमार राकेश के नेतृत्व में 13 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया. सौंपे गये ज्ञापन में बोकारो के झुग्गी वासियों और फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे कराने, सभी झुग्गी वासियों और फुटपाथ दुकानदारों को बिजली-पानी का मीटर लगाने, ठेका श्रमिकों को सेल के आवास आवंटित करने, दस किलोमीटर परिधि में विस्थापित गांवों में बिजली, पानी, सड़क, विद्यालय आदि प्रदान करने, हवाई अड्डा के पास स्थित मीट-मुर्गा दुकानों को दुग्गल गेट के समीप पुनर्वासित करने, ठेला और न्यू सिटी सेंटर के आवेदकों को लाईसेंस निर्गत करने, लीज और लाईसेंस के आवासों के अतिरिक्त निर्माण को नियमित करने, अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने आदि मांग शामिल है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के संरक्षक राकेश ने कहा कि सेल प्रबंधन को सेल की अन्य इकाईयों की तरह बोकारो वासियों को सुविधा प्रदान करनी चाहिए. इस अवसर पर महासंघ के सचिव आजाद कुमार, उपाध्यक्ष ललन सिंह, अशोक कुमार, कृष्ण किशोर, गणेश ठाकुर, मदन पाठक, दशमी देवी ने भी अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें : RJD">https://lagatar.in/late-bahubali-leader-shahabuddins-wife-announces-she-or-her-son-will-contest-lok-sabha-elections-from-siwan/">RJD

को बड़ा झटका, शहाबुद्दीन की पत्नी ने सिवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही