Search

 
 
 

बोकारो :  काम में तेजी लाएं, जलापूर्ति योजनाओं को जल्द पूरा करें-  डीसी

डीसी ने कहा कि ध्यान रखें कि जलापूर्ति योजना के शुरू नहीं होने के कारण कितने लोग पेयजल सुविधा से वंचित हैं.
 

Bokaro : बोकारो डीसी अजयनाथ झा ने  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कार्यपालक अभियंता चास रामप्रवेश राम से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चास के तहत जलापूर्ति योजनाओं के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत मल्टी विलेज स्कीम के तहत 18 जलापूर्ति योजनओं में वे सात से जलापूर्ति शुरू हो गई है, जबकि 11 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है. इस पर डीसी ने कार्य में तेजी लाते हुए योजना को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

डीसी ने कहा कि ध्यान रखें कि जलापूर्ति योजना के शुरू नहीं होने के कारण कितने लोग पेयजल सुविधा से वंचित हैं. काम में रुचि नहीं लेने वाले संवेदकों के साथ सख्ती बरतने की बात कही. ऐसे संवेदकों को काली सूची में डालने और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता चास ने बताया कि सिंगल विलेज स्कीम के तहत चास में 134 योजनाएं संचालित हैं, जिसमें से 96 पूर्ण हो गयी है. वहां जलापूर्ति हो रही है, शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है. डीसी ने इसमें भी तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने हर घर जल योजना की प्रगति की भी जानकारी ली.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही