Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पेटरवार में अन्याय उलगुलान रैली की सफलता को लेकर बनी रणनीति

गिरिडीह लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो को जीत दिलाने पर भी चर्चा

Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार में झामुमो के गोमिया विधानसभा के प्रधान कार्यालय में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला सचिव जयनारायण महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में आगामी 21 अप्रैल को रांची में आहूत इंडिया गठबंधन के अन्याय उलगुलान महारैली को सफल बनाने की रणनीति एवं लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई. इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि रांची में आहूत अन्याय उलगुलान महारैली ऐतिहासिक होने जा रही है. केंद्र सरकार जिस तरह से तानाशाही रवैया अपनाते हुए विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेताओं को छल, प्रपंच कर फंसाने और जेल भेजने का काम कर रही है, उसके खिलाफ पूरे देश की जनता आक्रोशित है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आधारहीन मामले में जिस तरह से जेल भेजकर अन्याय किया गया है. उक्त महारैली में ऐतिहासिक संख्या में झारखंड की जनता हुंकार भरेगी. बैठक में गिरिडीह लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की जीत सुनिश्चित करने को लेकर भी रणनीति बनी. मौके पर संतोष रजवार, राधानाथ सोरेन, मोहन मुर्मू, दिलीप हेम्ब्रम, सोहेल अंसारी, मनोहर मुर्मू व अन्य दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : शहर">https://lagatar.in/dclr-covered-up-the-matter-of-mismanagement-in-the-city-area-only-khanapurti-in-the-name-of-investigation/">शहर

अंचल में कुव्यवस्था मामले में लीपापोती कर बैठ गए DCLR, जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही