Search

 
 
 

बोकारो : छात्रा ने पढ़ाई के लिए लगाई CM व DC से  गुहार

सेक्टर फोर जी में रहने वाली  प्रिया कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से पढ़ने  की गुहार लगाई है. प्रिया ने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और मुझे आगे भी पढ़ना है पर मेरे पिताजी की सड़क दुर्घटना में कमर टूट गया. जिसके चलते पब्लिक स्कूल सेक्टर 8 वीं की पढ़ाई बंद हो गई.
 

Bokaro : सेक्टर फोर जी में रहने वाली  प्रिया कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से पढ़ने  की गुहार लगाई है. प्रिया ने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और मुझे आगे भी पढ़ना है पर मेरे पिताजी की सड़क दुर्घटना में कमर टूट गया. जिसके चलते पब्लिक स्कूल सेक्टर 8 वीं की पढ़ाई बंद हो गई. 

 

पिताजी के कमर टूटने कारण वो स्कूल का फीस नहीं दे पाए ,जिसके चलते स्कूल के प्रधानाचर्या ने कक्षा 8वीं  की परीक्षा देने नहीं दिया. बच्ची ने बताया कि सुबह में स्कूल गए, तो स्कूल की प्रिंसिपल ने खड़ी खोटी सुना कर वापस घर  भेज दिया. मुझे पढ़ाई करना है और मैं इंजीनियर बनना चाहती हूं लेकिन मेरे घर की आर्थिक स्थिति खराब है. खाने को भी आफत है, इसलिए मैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं कि मेरा मदद करें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही