Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : आधार कार्ड से वोटर आइडी कार्ड को लिंक करने में बीएलओ का करें सहयोग- डीसी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : किसी भी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने और मौजूदा मतदाताओं के प्रमाणीकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने का अभियान शुरू किया है. पूरे जिले में यह अभियान प्रगति पर है. घर–घर जाकर संबंधित बूथ के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) इस कार्य को कर रहें है. निर्वाचन आयोग का कहना है कि इससे निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण के साथ-साथ निर्वाचन में डुप्लीकेसी से बचा जा सकेगा. इस बाबत शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मतदाताओं से अपील कि है कि वह आधार कार्ड से वोटर आइडी कार्ड को लिंक कराएं. इससे निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता आएगी. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sun-shade-and-rain-trend-continues-mercury-dropped-by-3-degrees/">धनबाद

: धूप-छांव और बारिश का ट्रेंड जारी, पारा 3 डिग्री गिरा

स्वयं भी वोटर कार्ड का आधार कार्ड से कर सकते हैं लिंक

आधार कार्ड से वोटर आइडी कार्ड को लिंक से पता चलेगा कि किसी व्यक्ति का एक से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्रों या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में अनेक बार पंजीकरण तो नहीं हुआ है. उन्होंने मतदाताओं के संबंधित बूथ के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के उनके घर जाने पर उनका सहयोग करने की अपील की है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मतदाताओं से कहा कि मतदाता स्वयं अपने वोटर कार्ड का आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं या इसके लिए आप अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं. ऐसा करके आप एक जागरूक एवं जिम्मेवार मतदाता होने का परिचय दें. इसे भी पढ़ें–घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-the-building-became-dilapidated-the-children-of-the-central-primary-school-forced-to-study-in-the-hut/">घाटशिला:

भवन हुआ जर्जर, झोपड़ी में पढ़ने को मजबूर केन्दोपोषी प्राथमिक विद्यालय के बच्चे [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही