Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ताइक्वांडो चैंपियन साधना ने छोड़ी पढ़ाई, सरकार से मदद की लगायी गुहार

Advertisement
Advertisement
Dinesh Pandey Bokaro : सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है. बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं भी चलायी जा रही है. दूसरी तरफ झारखंड की बेटी और ताइक्वांडो चैंपियन साधना आर्थिक तंगी के कारण खेल से भी मुंह मोड़ रही है. साधना ने कई बार सरकार से मदद की गुहार लगाई. लेकिन इस पर कोई पहल नहीं की गयी.  (पढ़ें,  प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishor-said-pm-modi-has-put-bjp-on-a-path-where-it-is-not-easy-to-challenge-it/">प्रशांत

किशोर ने कहा, पीएम मोदी ने भाजपा को ऐसे रास्ते पर पहुंचा दिया है जहां उसे चुनौती देना आसान नहीं…)

पैसों की कमी के कारण कई प्रतियोगिताओं वंचित

साधना चास के हरिमंदिर के पीछे वार्ड संख्या 20 की निवासी है. साधना ने बताया कि उसके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. जिसके बाद पूरा परिवार आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है. पर्याप्त पैसे नहीं होने के कारण वो कई प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रही है. उसने पढ़ाई भी छोड़ दी है.  पिछली सरकार में चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी राज्य के कला एव संस्कृति मंत्री थे. उसने अमर बाउरी से भी मदद मांगी थी. लेकिन उन्होंने इस पर कोई पहल नहीं की. इसे भी पढ़े : पटना">https://lagatar.in/patna-fire-broke-out-in-the-office-of-small-water-resources-rural-works-and-planning-department-people-were-rescued/">पटना

: लघु जल संसाधन, ग्रामीण कार्य और योजना विभाग के कार्यालय में लगी आग, लोग किये गये रेस्क्यू

साढ़े तीन हजार में परिवार चलाना दूभर

बता दें कि साधना ने इंटरनेशनल और नेशनल प्रतियोगाओं में कई मेडल अपने नाम कर चुकी है.  साधना 18 गोल्ड, 20 सिल्वर और 12 से अधिक ब्रान्च मेडल देश के नाम कर चुकी हैं. लेकिन पिता के देहांत के बाद वो दो जून की रोटी के मोहताज हो गयी हैं. लेकिन उसे किसी ने सहयोग नहीं किया. साधना की मां ने बताया कि पति के मौत के बाद पूरा परिवार टूट चुका है. उनके लिए परिवार चलना दूभर हो गया है. साढ़े तीन हजार की नौकरी करके वो तीन बेटियों का पालन-पोषण कर रही है. पैसों की कमी होने के कारण बेटियों की पढ़ाई भी बाधित हो गयी है. इसे भी पढ़े : क्रिप्टो">https://lagatar.in/earthquake-in-crypto-market-investors-lost-830-billion-in-6-weeks/">क्रिप्टो

मार्केट में भूचाल, 6 सप्ताह में निवेशकों को लगा 830 अरब डॉलर का चूना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही