Search

 
 
 

बोकारो :  राजकुमार हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Bokaro  : सिटी पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड में शामिल आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. आरोपी सेक्टर दो निवासी युवक राजकुमार सिंह के हत्या के मामले में वांछित था. बता दें कि 27 जुलाई की रात छह आरोपी ने मिलकर राजकुमार की हत्या कर दी थी. इसके बाद मृतक के शव को उसी के मोटरसाइकिल से ठिकाने लगाने जा रहे थे. इस बीच सड़क किनारे शव मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया, फिर सभी शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे. 28 जुलाई सुबह सिटी पुलिस ने शव को बरामद कर हत्या का प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अनुसंधान शुरू किया. अनुसंधान के क्रम में हत्या करने वालों में छह युवकों का नाम सामने आया. जिसमें से चंदन यादव, अभय कुमार एवं सोनू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड कौशल बिहारी, संतोष कुमार एवं सनी कुमार अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है. इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/huge-uproar-protests-in-police-stations-as-soon-as-bjp-mla-t-raja-gets-bail/">बीजेपी

विधायक टी राजा को जमानत  मिलते ही भारी हंगामा, थानों में विरोध-प्रदर्शन [wpse_comments_temp.ate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही