Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : नव निर्मित एथलेटिक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र परिसर का विधायक ने लिया जायजा, दिये निर्देश

Bokaro : नव निर्मित एथलेटिक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र चंदनकियारी का विधायक अमर कुमार बाउरी, डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, डीडीसी कीर्तीश्री ने निरीक्षण किया. विधायक और सभी अधिकारियों ने नव निर्मित एथलेटिक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र परिसर का जायजा लिया. स्टेडियम में किए गए कार्यों की जानकारी ली. मौके पर उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किए गए कार्य और जरूरी अन्य कार्यों की जानकारी ली गयी. डीसी कुलदीप चौधरी ने डीडीसी कीर्तीश्री को खिलाड़ियों के लिए खेल प्रशिक्षण के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर दिशा–निर्देश दिये. डीसी ने कहा कि खेल को प्रत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन सभी जरूरी सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराएगा.सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों के लिए तैयार हॉस्टल का भी निरीक्षण किया. हॉस्टल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें- रहें">https://lagatar.in/be-alert-elderly-died-of-corona-after-five-days-in-ranchi-treatment-was-going-on-in-medica/">रहें

सतर्क : रांची में पांच दिन बाद कोरोना से बुजुर्ग की मौत, मेडिका में चल रहा था इलाज

अमृत सरोवर के लिए चिन्हित स्थलों का लिया जायजा

मौके पर उपस्थित कुछ खिलाड़ियों से भी विधायक और अधिकारियों ने संवाद किया. सभी ने तीरंदाजी डे बोर्डिंग चंदनकियारी स्थल का भी निरीक्षण किया. मौके पर एसपी चंदन झा ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा को लेकर लगभग सभी तरह के संसाधन उपलब्ध है. यह स्टेडियम सूबे में एक अलग पहचान बनाएगी. यहां कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा सकेगा. इस दौरान डीसी ने विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, सीएसआर के नोडल पदाधिकारी शक्ति, जिला खेल पदाधिकारी, स्थानीय बीडीओ/सीओ आदि को जरूरी निर्देश दिये. डीसी ने चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र में अमृत सरोवर के लिए चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने डीडीसी से स्थल के संबंध में जानकारी ली. कागजी कार्रवाई करते हुए अमृत सरोवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने को कहा. पदाधिकारियों ने फारेस्ट गार्डेन का भी निरीक्षण किया. बीडीओ/सीओ को जरूरी दिशा–निर्देश दिये. [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही