Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : बेरमो एसडीपीओ ने किया बोकारो थर्मल थाना का निरीक्षण

Bokaro Thermal : बेरमो के एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बुधवार को बोकारो थर्मल थाना का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेश कुमार चौहान सहित अन्य एसआई तथा एएसआई पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक के दौरान बोकारो थर्मल थाना में लंबित कांडों सहित दैनिक कार्यों की भी जांच व निरीक्षण किया. पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. क्षेत्र में छिटपुट तरीके से चल रहे कोयला व लोहा तस्करी पर भी पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की. कहा कि आमलोगों के सहयोग से ही अपराध, नक्सलवाद एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सकता है. नक्सलियों के खिलाफ भी लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/bokaro-recovery-from-students-in-savitribai-phule-kishor-samriddhi-yojana/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में छात्राओं से हो रही वसूली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही